Advertisement

मनोज सिन्हा के क्षेत्र में भाजपा ने 3 सीटों पर कब्जा जमाया

मोदी सरकार में संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र गाजीपुर में इस बार भाजपा लहर में भाजपा ने 3 विधानसभा सीटों पर कब्जा जमा लिया। गाजीपुर और जमनिया विधान सभा क्षेत्रों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए, वहीं जखनिया से भाजपा की सहयोगी पार्टी भारतीय समाज पार्टी की विजय हुई है।
मनोज सिन्हा के क्षेत्र में भाजपा ने 3 सीटों पर कब्जा जमाया

इस मोदी लहर में भी जंगीपुर व सैदपुर विधानसभा क्षेत्रों को जीतने में भाजपा असफल रही, हालांकि गाजीपुर में भाजपा की भारी मतों से जीत हुई है। उत्तर प्रदेश की आगामी भाजपा सरकार के लिए मनोज सिन्हा का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में है। मनोज सिन्हा 1982 में बनारस हिंदु यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष बने थे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad