नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की भारत यात्रा स्थगित हो गई है। उन्हें भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आमंत्रण पर राजकीय अतिथि के रूप में भारत आना था। उनकी यात्रा नौ मई से शुरू होनी थी और इस यात्रा के दौरान उन्हें उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ मेले में 14 मई को शाही स्नान में भी शामिल होना था।
अमेरिका से आठ एफ-16 लड़ाकू विमान प्राप्त करने के पाकिस्तान के प्रयासों को तगड़ा झटका लगा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस सौदे के लिए अमेरिकी करदाताओं के धन का उपयोग कर पाक को आर्थिक मदद करने में अपनी असमर्थता व्यक्त कर दी है।
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर एक बार फिर हमला हुआ है। छात्र संघ अध्यक्ष ने दावा किया कि पुणे से मुंबई जा रहे विमान में एक सहयात्री ने उनपर जानलेवा हमला किया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
तकरीबन 9000 लोगों की जानें लील लेने वाले विनाशकारी भूकंप की पहली बरसी पर आज हजारों नेपालियों ने मृतकों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस बीच तंबुओं में जीवन बिताने के लिए अभिशप्त पीड़ित सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि वह उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।
अरूणाचल प्रदेश के तवांग जिले में शुक्रवार को हुए भूस्खलन की चपेट में आ जाने की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की वजह से अब भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
गुजरात के अहमदाबाद से 125 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर मुंबई जा रहे जेट एयरवेज के एक विमान को उसमें बम होने की अफवाह पर उड़ान भरने से रोक दिया गया। व्यापक जांच-पड़ताल के बाद ही विमान को उड़ान भरने की इजाजत दी गई जिससे दो घंटे का विलंब हो गया। जिस यात्री की सीट के नीचे से बम लिखी पर्ची मिलने पर यह अफवाह फैली उसे हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
भारत और फ्रांस द्वारा राफेल लड़ाकू विमानों की कीमत पर आपसी मतभेदों को कम किए जाने के बाद फ्रांस का एक उच्च स्तरीय दल अगले माह भारत आ सकता है। इस दल का उद्देश्य 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के भारत के ऑर्डर को अंतिम रूप देना है।
आजादी के बाद भारत की रक्षा-नीति में क्रांतिकारी बदलाव हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सैद्धांतिक रूप से अमेरिका को भारतीय सैनिक अड्डों का इस्तेमाल करने की स्वीकृति दे दी है। दोनों देशों के विमान और नौ सैनिक पोत भी एक-दूसरे के सैन्य अड्डों पर तैनात किए जा सकेंगे।
पिछले साल अप्रैल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद हिमालयी देश में पहली बार आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में काठमांडो की रहने वाली आसमी श्रेष्ठ मिस नेपाल 2016 चुनी गई हैं।