Advertisement

आसमी बनीं मिस नेपाल

पिछले साल अप्रैल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद हिमालयी देश में पहली बार आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में काठमांडो की रहने वाली आसमी श्रेष्ठ मिस नेपाल 2016 चुनी गई हैं।
आसमी बनीं मिस नेपाल

बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक 22 साल की आसमी ने अंतिम दौर में 19 प्रतिभागियों को मात देकर यह उपलब्धि हासिल की।

नेपाल में त्रासदी के ठीक एक साल बाद यह प्रतियोगिता हुई है। आसमी को एक स्कूटर और अन्य गिफ्ट हैम्पर्स के साथ एक लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।

रोशनी खत्री पहली रनर अप बनीं। वह मिस अर्थ सौंदर्य प्रतियोगिता में वह नेपाल का प्रतिनिधित्व करेंगी। वर्षा लेखी तीसरे क्रम यानी सेकंड रनर अप रहीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad