अमीश की पुस्तक का पोस्टर ही नहीं ट्रेलर भी लॉन्च होगा। वह संभवतः भारत के पहले ऐसे लेखक हैं, जिन्हें प्रकाशक ने पांच करोड़ रुपये अग्रिम भुगतान कर दिया था, जबकि उन्होंने पुस्तक के बारे में सोचना भी शुरू नहीं किया था
16 बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी पाकिस्तान के मोहम्मद बिलाल को 5-0 से हराकर दोहा में चल रहे एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गए। फाइनल में आडवाणी का सामना चीन के एल हाओतियान से होगा जिसने संयुक्त अरब अमीरात के मोहम्मद शेहाब को 5-3 से मात दी।
चार्ली की हर फिल्म में आपको एक गंभीर डिबेट दिख जाएगी। 'द डिक्टेटर' में चार्ली का दिया गया लास्ट भाषण ही सुन लीजिए। मानवता के प्रति प्रेम, युद्ध-गुस्सा, मशीनीकरण पर मानव की विजय का कितना गंभीर फोटो खिंचते हैं चार्ली
लंदन की संस्था ‘वातायन’ ने इस बार अपना सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वातायन शिखर सम्मान पश्चिम बंगाल (भारत) के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को प्रदान किया। त्रिपाठी एक विख्यात लेखक और कवि हैं और अब तक उनकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान ने आज अपने 52वें जन्मदिन पर कहा कि वह राजनीति में कभी नहीं आएंगे, लेकिन जरूरी मुद्दों पर अपनी राय हमेशा रखते रहेंगे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती में भाजपा के उम्मीदवार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में भी काफी आगे चल रहे हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह नोएडा में अपने निकट प्रतिद्वंद्वी और सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी से समाचार लिखे जाने तक 40 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से सटे और दो केंद्रीय मंत्रियों के लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। गौतमबुद्ध नगर के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा हैं। उनके लोक सभा क्षेत्र में आने वाले सभी पांच विधानविधान सभा क्षेत्रों में भाजपा का परचम लहराया। वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के लोक सभा क्षेत्र से भाजपा के चार विधायक जीते।
चुनाव को महाजंग करार देने वाले कैप्टन अमरिन्दर सिंह पंजाब विधानसभा चुनाव की जंग जीत गए और सत्तासीन शिरोमणि अकाली दल को हाशिये पर धकेलते हुए एवं दिल्ली से बाहर पांव पसारने के आप के सपनों पर तुषारापात करते हुए कांग्रेस को लंबे अर्से बाद सत्तासीन करने में सफल रहे।