नई दिल्ली के सीजीओ कम्पलेक्स में स्थित ‘पर्यावरण भवन’ का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन कर दिया गया है। शहरी विकास, आवास एवं गरीबी उन्मूलन तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने आज यहां अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ भवन की नाम पट्टिका का अनावरण किया।
हरियाणा सरकार के अधीन आने वाले गौ सेवा आयोग ने अब राज्य में गौ विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव दिया है। इसके पीछे प्रमुख तर्क यह है कि इस विश्वविद्यालय में गाय के दूध, मूत्र और गोबर पर रिसर्च तो होगा ही साथ ही गौ पालन के प्रति लोगों का झुकाव भी बढ़ेगा। इसके लिए पांच सौ एकड़ जमीन की आवश्यक्ता बताई जा रही है।