पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्लाह को मणिपुर, बनवारी लाल पुरोहित को असम और वीपी सिंह बडनोर को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि जगदीश मुखी को अंडमान का नया उपराज्यपाल बनाया गया है।
बिगुल बज गया- आजादी की वर्षगांठ पर। न्याय के लिए एक नई क्रांति का शंखनाद दूरदराज के किसी मजदूर, किसान ने नहीं देश के सर्वोच्च न्यायाधीश ने किया। 70 वर्षों में पहली बार देश के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर ने कोर्ट परिसर में तिरंगा ध्वज फहराने के तत्काल बाद केंद्र सरकार से गुहार लगाई कि देश में न्याय की रक्षा के लिए न्यायाधीशों की नियुक्तियों में बनी सरकारी रुकावटें दूर की जाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 70वें स्वाधीनता दिवस पर आज लाल किले की ऐतिहासिक प्राचीर से तीसरी बार राष्ट्र को संबोधित किया। सुबह ठीक साढ़े सात ध्वारोहण करने के बाद उन्होंने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार और देश का संकल्प स्वराज से सुराज की ओर बढ़ना है और सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
दुनिया का हर रास्ता पहले थोड़ा उबड़-खाबड़, कहीं पत्थर, कहीं धूल, आसपास कहीं पेड़-फूल-पत्ते, दूर या पास पानी या पहाड़ से ही मंजिल की ओर ले जाता है। सोमवार को हम 70वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मना रहे हैं।
आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पर लाल किले की प्राचीर से दिए जाने वाले अपने भाषण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से सुझाव मांगे हैं।