नई दिल्ली के सीजीओ कम्पलेक्स में स्थित ‘पर्यावरण भवन’ का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन कर दिया गया है। शहरी विकास, आवास एवं गरीबी उन्मूलन तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने आज यहां अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ भवन की नाम पट्टिका का अनावरण किया।
हरियाणा सरकार के अधीन आने वाले गौ सेवा आयोग ने अब राज्य में गौ विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव दिया है। इसके पीछे प्रमुख तर्क यह है कि इस विश्वविद्यालय में गाय के दूध, मूत्र और गोबर पर रिसर्च तो होगा ही साथ ही गौ पालन के प्रति लोगों का झुकाव भी बढ़ेगा। इसके लिए पांच सौ एकड़ जमीन की आवश्यक्ता बताई जा रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी की कुंडली में चंद्रमा की महादशा सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2021 तक चलेगी। इस दौरान मोदी राज्य से केंद्र की राजनीति में लगातार तरक्की करते रहे और आगे भी करते रहेंगे। उनकी कुंडली में ग्रहों की दशा उन्हें निकट भविष्य में कोई बड़ी परेशानी में डालती नहीं दिख रही है।
प्लूटो के सबसे बड़े उपग्रह कैरन के ध्रुवीय क्षेत्र का लाल होना दरअसल इस बर्फीले ग्रह के वातावरण से मिथेन गैस के पलायन करने का परिणाम है। नासा के अंतरिक्ष यान न्यू होराइजन्स ने पिछले साल सबसे पहले इस रंगीन क्षेत्र की पहचान की थी। अब वैज्ञानिकों ने इसके पीछे के रहस्य को सुलझा लिया है।
केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग तथा जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सख्त होने की नसीहत दी है। गडकरी ने कहा है कि अधिकारियों की बातों में अाने की बजाए मनोहर लाल उनके साथ सख्ती से पेश आएं। मंत्री ने यह भी कहा कि मैं भी निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदारों से साफ कहता हूं कि काम में गलती करोगे तो बुलडोजर के नीचे दबा दूंगा।