![एलओसी के पास पकड़ा गया 12 साल का पाकिस्तानी लड़का](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/47bf9985b14fc991eb85ffdda3c51249.jpg)
एलओसी के पास पकड़ा गया 12 साल का पाकिस्तानी लड़का
सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से 12 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया है। वह पाक के कब्जे वाले कश्मीर का निवासी है और नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गया था। सेना को आशंका है कि पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर आतंकवादियों ने उसे सेना के गश्त लगाने वाले मार्ग और घुसपैठ के रास्तों का पता लगाने के लिए यहां भेजा है।