21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए कमर कस ली है। चंडीगढ़ में हुआ योग उत्सव उसी की कड़ी है। तैयारी के लिए बाबा रामदेव पहुंच चुके हैं। प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने कहा प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस मुक्त भारत होने में देर हो सकती है।
इस साल दुर्गा पूजा में कांग्रेस के उन कार्यकर्ताओं की इच्छा पूरी होती दिख रही है जो प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने के लिए प्रयासरत थे। सूत्रों पर अगर भरोसा किया जाए तो इस प्रियंका गांधी दुर्गा पूजा के अवसर पर उत्तर प्रदेश की सियासत में पदार्पण करेगी।
उज्जैन महाकुंभ से हरिद्वार जा रहे जूना अखाड़ा के महंत बाबा गोल्डन पुरी सुरक्षा की मांग को लेकर आगरा एसएसपी के दफ्तर पहुंच गए। इस दौरान गोल्डन बाबा ने करीब 11 किलो सोने के गहने पहन रखे थे।
दुबई से कोच्चि आ रहे स्पाइसजेट के विमान के चालक दल के प्रमुख ने विमान के कोच्चि हवाईअड्डे पर उतर जाने के बाद इसके शौचालय में छिपाकर रखा गया एक किलोग्राम सोना बरामद किया। सूत्राें ने बताया कि सीमाशुल्क अधिकारियों ने एक यात्राी को हिरासत में लिया है। इस व्यक्ति पर इस साेने के वाहक होने का संदेह है।
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी के बीच ट्विटर पर वाक्युद्ध छिड़ गया। स्मृति ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए, असम के चुनावों में मिली हार को उनकी विशिष्ट योग्यता बताया।
चुनावी लिहाज से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में अपनी स्थिति सुधारने के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस अगले एक पखवाड़े में राज्य के नेतृत्व में बड़ा फेरबदल कर सकती है और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है जो संभवत: ब्राम्हण होगा।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के रणनीतिकार बने प्रशांत किशोर की मुश्किले बढ़ती जा रही हैं। किशोर जो रणनीति बनाकर काम करना चाहते हैं उस रणनीति पर प्रदेश के कांग्रेस नेता सहमत नहीं दिखते।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अब उनकी पार्टी से ही विरोध की आवाजें सुनाई देने लगी हैं। ताजा मामला भाजपा सांसद अश्विनी कुमार का है जिनके अखबार में एक विशेष संपादकीय में नरेंद्र मोदी की जमकर आलोचना की गई है जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ में कसीदे पढ़े गए हैं।
दिल्ली के सर्राफा कारोबारियों ने अपनी 42 दिन से जारी हड़ताल अस्थायी रूप से वापस ले ली है। बजट में गैर चांदी आभूषणों पर एक प्रतिशत के उत्पाद शुल्क के खिलाफ देशभर के सर्राफा कारोबारी हड़ताल पर चले गए थे।