सीएम फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि मराठा आरक्षण की मांग को बैकवर्ड क्लास कमिशन को रेफर कर दिया है, जो मराठाओं को आरक्षण देने के आधार और संभावनाओं का अध्ययन करेगा।
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 75 मिनट तक बातचीत चली। अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी ठाकरे के आवास मातोश्री पहुंचे थे और तीनों ने बंद कमरे में बैठक की।
महाराष्ट्र में भाजपा व उसकी सहयोगी शिवसेना के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफतौर पर कह दिया है कि भाजपा मध्यावधि चुनाव को तैयार है। अगर चुनाव हुआ तो भाजपा को अकेले बहुमत मिल जाएगा। कोई सरकार को अस्थिर करने की धमकी न दे। मुख्यमंत्री के इस बयान को शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर पलटवार माना जा रहा है। राउत ने कहा था कि जुलाई बाद सरकार मुसीबत में होगी।
महाराष्ट्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाने वाले किसानों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद आज अपना आंदोलन खत्म कर दिया है। ये किसान महाराष्ट्र में किसानों की कर्ज माफी और फसलों के बेहतर दाम की मांग कर रहे थे।
भाजपा नेता और महाराष्ट्र की महिला बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे पर एक बार फिर घोटाले का आरोप लगा है। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने लगाया है। आरोपों के घेरे में न सिर्फ पंकजा मुंडे हैं बल्कि महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे भी हैं।
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आज एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। यह हादसा हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे के दौरान मुख्यमंत्री अपनी टीम समेत हेलीकॉप्टर में सवार थे।
शिवसेना ने जनकल्याण में तुरंत निर्णय लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनसे सबक लेना चाहिए।