दिल्ली में रविवार को हुए तीनों नगर निगमों के 270 वॉर्डों के चुनावों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। इन तस्वीरों में भाजपा ने अपनी स्पष्ट जीत दर्ज करा ली है। मतगणना के शुरुआती एक घंटे में ही भाजपा ने आप और कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ते हुए निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। नतीजों के अनुसार कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से बेहतर प्रदर्शन किया है।
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कीरणभेरी बज गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने चुनावों की घोषणा करते हुए कहा है कि इन राज्यों में तत्काल प्रभाव से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में जबकि हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो चरण में चुनाव कराए जाएंगे। गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक ही चरण में सभी सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।