वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के लिए सीधे तौर पर बीजेपी-आरएसएस को जिम्मेदार ठहराने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर अब कांग्रेस ने सफाई दी है।
भाजपा नेता तरुण विजय की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सदस्यों ने लोक सभा में भारी हंगामा किया। स्वयं कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि क्या दक्षिण भारत में रहने वाले लोग इस देश के नागरिक नहीं हैं। क्या हम भारतीय नहीं हैं। विजय क्या जर्मनी से आए हैं। वो क्या हिटलर के वंशज हैं।
कांग्रेस ने खुद के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद गोवा के राज्यपाल द्वारा राज्य में भाजपा नीत गठबंधन को सरकार बनाने के लिए पहले ही आमंत्रित करने का मुद्दा लोकसभा में उठाने का प्रयास किया और इस बारे में बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने पर आज दो बार सदन से वाकआउट किया।
लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री ई अहमद के निधन के बाद भी केंद्रीय बजट पेश किये जाने के सरकार के रुख की आलोचना की और आरोप लगाया कि इस खबर को जारी करने में देरी की गयी ताकि बिना किसी अवरोध के बजट पेश किया जा सके।
लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कहा कि सरकार नोटबंदी पर संसद में चर्चा करने से भाग रही है और इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए अगस्ता वेस्टलैंड जैसे मुद्दे उठा रही है।
नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज दिए एक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री लोकतंत्र में यकीन रखते हैं तो उन्हें सम्राट की तरह व्यवहार करने की बजाय संसद में आना चाहिए और बहस में भाग लेना चाहिए तथा नोटबंदी पर विपक्ष की चिंताओं पर जवाब देना चाहिए।