महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम और नौ अन्य नगर निकायों के चुनावों के लिए मतदान मंगलवार सुबह शुरू हुआ। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला अलग होकर चुनाव लड़ रहीं भाजपा और शिवसेना के बीच माना जा रहा है।
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव का प्रचार अब समाप्त होने को है। शिव सेना ने एेसे में भाजपा पर हमले तेज करते हुए अपने पूर्व सहयोगी को कोबरा बताया है।
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की चेतावनी के बाद अब जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्थानीय लोगों को मुठभेड़ वाली जगह से दूर रहने की सलाह दी है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच होने वाली मुठभेड़ के दौरान अक्सर स्थानीय लोग सेना और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर देते हैं, जिससे ऑपरेशन में कठिनाई होती है।
शिवसेना ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और अन्य शीर्ष पार्टी नेताओं की संपत्ति सार्वजनिक करने और उद्धव ठाकरे की संपत्ति और वित्त की जांच कराने की चुनौती दी।
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भाजपा जिस तरह के परिवर्तन की बात कर रही है वह देश के लिए महंगा साबित होने वाला है। उन्होंने भाजपा के साथ बढ़ रही अपनी दूरी को उजागर किया। शिवसेना प्रमुख उद्धव ने कहा कि अभी तक उनकी पार्टी भाजपा के मतों में बंटवारा नहीं करना चाहती थी और महाराष्ट्र तक ही सीमित रही। लेकिन अब शिवसेना महाराष्ट्र से बाहर भी निकलेगी। वह बिहार में चुनाव लड़ चुकी है। उत्तर प्रदेश और गोवा में भी चुनाव लड़ रही है। अगले लोकसभा चुनाव में शिवसेना देशभर में भाजपा को चुनौती देगी।
शिवसेना ने केंद्र में एक के बाद एक आई कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की और एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। शिवसेना ने कहा कि मोदी नोटबंदी के कारण पैदा हुई अराजकता को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।
पाकिस्तान की सेना भारत को असंतुलित करने और कश्मीर विवाद पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मध्यस्थ बनाने की कोशिश के तहत भारत पर हमला करने वाले आतंकवादी संगठनों की लगातार मदद कर रही है।