Advertisement

Search Result : "मुंबई हमले"

क्या है छोटा राजन की गिरफ्तारी का राज

क्या है छोटा राजन की गिरफ्तारी का राज

इंडोनेशिया के बाली में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन गिरफ्तारी के समय जब मुस्कुरा रहा था हर कोई उसकी मुस्कुराहट का राज जानना चाह रहा था। अगर खुफिया सूत्रों पर भरोसा किया जाए तो राजन की मुस्कुराहट का राज उसकी रणनीति थी जिसमें वह सफल हो गया।
मामी में होगा मूवी मेला

मामी में होगा मूवी मेला

मुख्यधारा के कलाकारों कंगना रणौत, राजकुमार राव, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 17वें जियो मामी मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में शिरकत करते हुए इस आयोजन के प्रति अपना समर्थन जताया। यह आयोजन स्वतंत्र फिल्मकारों को अपना काम दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाता है।
असहिष्णुता के खिलाफ वैज्ञानिकों ने राष्‍ट्रपति को लिखा पत्र

असहिष्णुता के खिलाफ वैज्ञानिकों ने राष्‍ट्रपति को लिखा पत्र

कन्नड़ विचारक एमएम कलबुर्गी की हत्या सहित असहिष्णुता की घटनाओं पर चिंता जताते हुए वैज्ञानिकों के एक समूह ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से उपयुक्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकारों से मानवता विरोधी और सभ्यता विरोधी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील भी की है।
मुंबई में कमेंट्री नहीं करेंगे अकरम और शोएब, डार की जगह धर्मसेना अंपायर

मुंबई में कमेंट्री नहीं करेंगे अकरम और शोएब, डार की जगह धर्मसेना अंपायर

पाकिस्तान के खिलाफ शिवसेना के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच आखिरी और पांचवें एकदिवसीय मैच के लिए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट वसीम अकरम और शोएब अख्तर कमेंट्री नहीं कर पाएंगे। वहीं पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार की जगह अब श्रीलंका के अंपायर धर्मसेना इस मैच की अंपायरिंग करते नजर आएंगे।
गोहत्‍या की अफवाह: ट्रक हमले में घायल खलासी की मौत, कश्मीर बंद

गोहत्‍या की अफवाह: ट्रक हमले में घायल खलासी की मौत, कश्मीर बंद

जम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर में गोहत्या की अफवाह के बाद एक ट्रक पर हुए पेट्रोल बम हमले में घायल जाहिद की कल दिल्ली में मौत हो गई। यह खबर पहुंचते ही श्रीनगर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। कई अलगाववादी संगठनों ने बंद का ऐलान किया है। बंद के मद्देनजर कश्मीर के आठ पुलिस थाना इलाकों में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगाए गए हैं और कई अलगाववादी नेताओं को नजरबंद किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई में डांस बार पर लगी रोक हटाई

सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई में डांस बार पर लगी रोक हटाई

उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र पुलिस कानून में 2014 में किए गए संशोधन के कार्यान्वयन पर आज रोक लगा दी। इस संशोधन के तहत बार और कुछ अन्य स्थलों पर डांस कार्यक्रमों के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
संगीतकार र‌वींद्र जैन का निधन

संगीतकार र‌वींद्र जैन का निधन

बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार-गीतकार रवींद्र जैन का आज मुंबई के लीलावती में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। जैन किडनी की समस्या से पीड़ित थे और पिछले दिनों यूरिनरी इंफेक्‍शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल तक उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी मगर आज सुबह उनके निधन की खबर आई।
मुंबई ने ठुकराया, दिल्ली ने गले लगाया

मुंबई ने ठुकराया, दिल्ली ने गले लगाया

दिल्ली एक बार फिर दिल वालों की साबित हो गई है। मुंबई में शिवसेना के विरोध के बाद पाकिस्तान के गजल गायक का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिसंबर में दिल्ली में अपना कार्यक्रम पेश करने का अनुरोध किया है। अली ने उनकी दावत कबूल कर ली है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement