आइपीएल-10 के रोमांचक फाइनल मुकाबलेे में मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स को एक रन से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा कर लिया है। आखिरी ओवर में मिचेल जॉनसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हारा हुआ मैैैच मुंबई की झोली में डाल दिया।
देश में सबसे तेजी से आगे बढ़ रही डेयरी कंपनी क्वालिटी लिमिटेड ने राजस्थान के चुरु और बीकानेर जिले के सरदार शहर और लंकारानसार में किसानों के बीच कर्ज बांटे। बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ हुए कंपनी के समझौते के बाद एक लाख किसानों के बीच 4,000 करोड़ रुपये कर्ज के रूप में दिए जाएंगे। राशि बांटने के लिए आयोजित समारोह में दो हजार किसानों ने भाग लिया। इनमें से चार सौ को कर्ज की राशि दी गई।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हरभजन सिंह ने आज जेट एयरवेज के पायलट पर नस्लीय भेदभाव महिला और एक दिव्यांग व्यक्ति से मारपीट का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पाकिस्तान के एक हिन्दू युवक को अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से दिए जाने वाले प्रतिष्ठित इमरजिंग यंग लीडर्स अवार्ड के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार स्थायी शांति निर्माण में युवाओं द्वारा निभायी जाने वाली सकारात्मक भूमिका के लिए दिया जाता है।