1994 में अक्षय ने श्री देवी के साथ एक फिल्म की थी, 'मेरी बीवी का जवाब नहीं', लेकिन इसकी शूटिंग पूरी नहीं हो पाई थी और दस साल बाद इसे बिना क्लाइमैक्स के ही रिलीज कर दिया गया। अक्षय ने कॉफी विद करन के एक एपिसोड में यह बात बताई थी।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की घड़ी आ गई है। इसके मद्देनजर राजीव प्रताप रूडी समेत कम से कम 8 मंत्रियों के इस्तीफे की खबरें आ रही हैं। यह संभवत: मोदी सरकार का आखिरी ऐसा बड़ा कैबिनेट विस्तार होगा जिसमें कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है जबकि कई नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजीव गांधी की समाधिस्थल वीरभूमि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सहारनपुर हिंसा के दौरान चर्चा में आए भीम सेना प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। दंगे के समय फरार चल रहे चंद्रशेखर की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के बाद हिमाचल के डलहौजी से हुई है।