Advertisement

Search Result : "लखीमपुर हिंसा. लखीमपुर खीरी हिंसा कांड"

केंद्र सरकार ने कहा, हुर्रियत नेताओं से मुलाकात यशवंत सिन्‍हा की निजी पहल

केंद्र सरकार ने कहा, हुर्रियत नेताओं से मुलाकात यशवंत सिन्‍हा की निजी पहल

केंद्र सरकार के सूत्रों ने कहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्‍हा अपनी निजी पहल के तहत कश्‍मीर समस्‍या पर हुर्रियत नेताओं से मुलाकात की है। सूत्रों ने इन ख़बरों को निराधार बताया कि सरकार की पहल पर सिन्हा के नेतृत्व में एक दल हुर्रियत नेताओं से जम्मू-कश्मीर में बात कर रहा है। सरकार ने कहा कि सिन्‍हा अपनी पहल पर ही कश्‍मीर गए हैं।
सरदारपुरा दंगा: हाई कोर्ट ने 17 की उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, 14 को किया बरी

सरदारपुरा दंगा: हाई कोर्ट ने 17 की उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, 14 को किया बरी

गुजरात उच्च न्यायालय ने आज 2002 में गोधरा कांड के बाद हुए सरदारपुरा नरसंहार मामले में निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए 31 लोगों में से 17 की उम्रकैद की सजा बरकरार रखते हुए 14 को बरी कर दिया। सरदारपुरा के दंगा कांड में 33 लोगों को जिंदा जला दिया गया था।
डर्टी ‘ट्रंप’ कार्ड के खतरे

डर्टी ‘ट्रंप’ कार्ड के खतरे

डर्टी पालिटिक्स (गंदी राजनीति) की बात नई नहीं है। लेकिन सत्ता ही डर्टी कार्ड के खाते में चली जाए तो लोकतांत्रिक देश की जनता कई साल नतीजे भुगतती है।
जाट आरक्षण आंदोलन: हिंसा के लिए सीबीआई ने दर्ज किए तीन मामले

जाट आरक्षण आंदोलन: हिंसा के लिए सीबीआई ने दर्ज किए तीन मामले

सीबीआई ने इस साल फरवरी में रोहतक में हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा एवं आगजनी की घटनाओं की जांच के लिए आज तीन मामले दर्ज किए। इनमें हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का घर जलाए जाने की घटना से संबंधित मामला भी शामिल है।
गुजरात: विजयादशमी के मौके पर 300 दलितों ने अपनाया बौद्ध धर्म

गुजरात: विजयादशमी के मौके पर 300 दलितों ने अपनाया बौद्ध धर्म

गुजरात के दलित समुदाय के 200 से अधिक लोगों ने विजयादशमी के मौके पर बौद्ध संगठनों द्वारा आयोजित तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में बौद्ध धर्म अपनाया। वहीं राज्य के 90 अन्य लोगों ने नागपुर में धर्मांतरण किया और इस तरह कुल 300 से अधिक दलितों ने बौद्ध धर्म को ग्रहण किया।
केरल: राजनीतिक हिंसा जारी, कन्नूर में माकपा कार्यकर्ता की हत्या

केरल: राजनीतिक हिंसा जारी, कन्नूर में माकपा कार्यकर्ता की हत्या

केरल के कन्नूर जिले में सोमवार को सत्ताधारी पार्टी सीपीएम के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। इस वारदात के पीछे कथित तौर पर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का हाथ बताया जा रहा है।
उपहार सिनेमा कांड: हादसे के बाद न्याय के लिए जारी लड़ाई पर किताब

उपहार सिनेमा कांड: हादसे के बाद न्याय के लिए जारी लड़ाई पर किताब

दिल्ली के उपहार सिनेमा हादसे के 59 पीड़ितों में से दो के माता-पिता ने इस सदमे तथा न्याय के लिए अपनी लंबी लड़ाई पर एक किताब लिखी है। ट्रायल बाय फायर का प्रकाशन पेंगुइन रेंडम हाउस इंडिया ने किया है।
सुरक्षा व्यवस्‍था का जायजा लेने मुनाबाव पहुंचे राजनाथ

सुरक्षा व्यवस्‍था का जायजा लेने मुनाबाव पहुंचे राजनाथ

भारत-पाक सीमा पर चल रहे तनाव के बीच केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बाड़मेर के मुनाबाव पहुंचे। इससे पहले भी गृहमंत्री सुरक्षा अधिकारियों से भारत-पाक सीमा की सुरक्षा व्यवस्‍था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दे चुके हैं।
पार्क स्ट्रीट बलात्कार कांड का मुख्य आरोपी चार साल बाद गाजियाबाद से गिरफ्तार

पार्क स्ट्रीट बलात्कार कांड का मुख्य आरोपी चार साल बाद गाजियाबाद से गिरफ्तार

कोलकाता के बहुचर्चित पार्क स्ट्रीट बलात्कार कांड के मुख्य आरोपी कादेर खान को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पकड़ा गया है। उसे साढ़े चार साल बाद पकड़ा जा सका। कोलकाता पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में गाजियाबाद के एक अपार्टमेंट से कादेर और उसके अन्य एक सहयोगी अली खान को गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर उसे लेकर पुलिस कोलकाता लौट गई है।
कश्‍मीर में सरकारी अधिकारी-पुलिस कर्मी भी हिंसा को हवा दे रहे

कश्‍मीर में सरकारी अधिकारी-पुलिस कर्मी भी हिंसा को हवा दे रहे

कश्मीर में हिंसा और बंद को सरकार के राजपत्रित अधिकारी और पुलिस कर्मी भी हवा दे रहे हैं। अलगाववादियों की मंशा को पूरा करने में अधिकारी बराबर मदद कर रहे हैं। ऐसे 150 सरकारी मुलाजिमों की अब तक पहचान की जा चुकी है। सूबे की सरकार ने हालांकि इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।