 
 
                                    थरूर ने की राष्ट्रपति प्रणाली की वकालत
										    पूर्व केंद्रीय मंत्री और तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर का मानना है कि भारत के लिए प्रजातंत्र का वेस्टमिनिस्टर माडल उपयुक्त नहीं है। वह चाहते हैं भारत में राष्ट्रपति प्रणाली लागू की जाए। उनकी नजर में आजादी के 70 साल बाद भी देश में कई रूपों में ब्रिटिश साम्राज्य की नीतियां जारी है। ये वही नीतियां हैं जो हमें विरासत में मिली हैं।										
                                                                                
                                     
                                                 
  
  
  
  
  
  
  
  
  
			 
                     
                    