राज्य के पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने बताया, 'समुद्र तट को साफ रहना चाहिए और वहां कुछ भी अवैध नहीं होना चाहिए। इसके लिए हमने लोगों को वहां शराब पीने से मना किया है।'
करीब महीने भर फरार रहने के बाद उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को अंतत: आज लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गायत्री सामूहिक बलात्कार के एक मामले में आरोपी हैं। उनके अलावा मामले के छह अन्य आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। प्रजापति ने इस बार भी अमेठी विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।