किसान आंदोलन को लेकर जिस समय भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान उपवास शुरू करने जा रहे थे तभी आप नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा कि ‘जो धान की कीमत दे न सका, वो जान की कीमत क्या जाने?’
पाकिस्तानी सैनिकों ने आज जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मोर्टार दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। सीमा पर तैनात बीएसएफ के सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई भी की।
आम आदमी पार्टी से नाराज चल रहे कुमार विश्वास के मान-मनौव्वल का दोर जारी है। विश्वास को मनाने के लिए अरविंद केजरीवाल औऱ मनीष सिसोदिया कल देर रात तक कोशिश करते रहे।
आम आदमी पार्टी में चल रहा झगड़ा बुधवार को समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पीएसी की बैठक में विधायक अमानतुल्लाह खान को पार्टी से सस्पेंड करने का फैसला लिया गया। अमानतुल्लाह ने कुमार विश्वास पर भाजपा एजेंट होने का आरोप लगाया था। बैठक में कुमार विश्वास को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले राजस्थान के प्रभारी मनीष सिसोदिया थे। विश्वास को राजस्थान के चुनाव में पार्टी को खड़ा करने की जिम्मेदारी दी गई है।
आम आदमी पार्टी राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी की राजनैतिक मामलों की समिति से प्रभार मिलने के बाद आप नेता कुमार विश्वास ने यह घोषणा की है। राजस्थान में इस समय भाजपा सरकार है और प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस ही प्रमुख दल रहे हैं। आप के चुनाव लड़ने पर राजस्थान में राजनैतिक समीकरण बदलना तय है।
कश्मीर में देश के दो सैनिकों के शवों के साथ बर्बरता करने का फरमान पाक आर्मी चीन कमर बाजवा ने दिया था। भारतीय भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अंग्रेजी मीडिया ये यह खुलासा किया है। हालांकि अभी तक सेना की ओर से इस बाबत आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।
आम आदमी पार्टी में तकरार अब कुछ ज्यादा बढ़ गई है। अब कुमार विश्वास ने कहा है कि सोच समझकर आज रात बड़ा निर्णय लूंगा। बता दें कि कुछ दिनों से पार्टी के भीतर बड़ी कलह चल रही है। बताया जा रहा है कि इस सबकी वजह एक वीडियो है।