Advertisement

Search Result : "स्वराज इंडिया"

लीबिया में अगवा चार भारतीयों में दो रिहा

लीबिया में अगवा चार भारतीयों में दो रिहा

लीबिया में अगवा किए गए चार भारतीयों में से दो सुरक्षित तरीके से सिर्ते विश्वविद्यालय पहुंच गए हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा है कि बाकी दो शिक्षकों की रिहाई के लिए प्रयास जारी है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दो शिक्षकों की रिहाई पर खुशी जाहिर की है।
ममता की इच्छा लॉर्ड पॉल चिड़ियाघर गोद लें

ममता की इच्छा लॉर्ड पॉल चिड़ियाघर गोद लें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज भारतीय मूल के प्रमुख उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल से कहा है कि वह लंदन के चिड़ियाघर की तर्ज पर कोलकाता चिड़ियाघर को भी गोद लें और इसे सहयोग करें।
गेटवे साहित्योत्सव में इस बार भारतीय भाषाएं

गेटवे साहित्योत्सव में इस बार भारतीय भाषाएं

अगले साल फरवरी में होने वाले गेटवे साहित्योत्सव का दूसरा संस्करण भारतीय भाषाओं के साहित्य पर केंद्रित होगा। इसके आयोजक भारतीय भाषा के लेखकों को इस अयोजन में आमंत्रित करने की तैयारियों में जुटे हैं।
हॉकी इंडिया के घपलों पर कीर्ति आजाद का निशाना

हॉकी इंडिया के घपलों पर कीर्ति आजाद का निशाना

भारतीय हॉकी संघ (आईएचएफ) का अस्तित्व सन 1925 से है जिसे मेजर ध्यानचंद जैसे हॉकी के दिग्‍गजों ने स्थापित किया था। हमारे लिए यह बड़े सदमे की बात है कि सन 2009 में स्थापित हॉकी इंडिया के पक्ष में 90 साल पुराने आईएचएफ को अलविदा कर दिया गया क्‍योंकि हॉकी इंडिया को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। ओलिंपिक और अंतरराष्ट्रीय खेलों से जुड़े कई पूर्व खिलाड़ी भारतीय हॉकी संघ की जगह अनुचित तरीके से हॉकी इंडिया को स्थापित करने का मुद्दा बार-बार उठाते रहे हैं लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
जालसाजी पर शिकंजे के लिए पंजाब सरकार आरबीआई से करेगी तालमेल

जालसाजी पर शिकंजे के लिए पंजाब सरकार आरबीआई से करेगी तालमेल

ठगी करने वाली धोखेबाज गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) की अब पंजाब में खैर नहीं। राज्य सरका ने विभिन्न लुभावनियों स्कीमों जैसे कि सांझी निवेश स्कीमों और बहु स्तरीय मार्किटिंग स्कीमों के नाम पर ठगी कर रही इन कंपनियों पर शिकंजा कसने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से तालमेल किया है।
सुषमा के ट्वीट के बाद कांग्रेस ने बदली रणनीति

सुषमा के ट्वीट के बाद कांग्रेस ने बदली रणनीति

लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस सदस्यों का विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को लेकर हंगामा जारी है। लेकिन सुषमा स्वराज के एक ट्वीट के बाद कांग्रेसी सांसदों ने रणनीति बदल दी। सत्र शुरु होते ही कांग्रेसी सांसद सदन में काली पट्टी बांधकर और प्ले कार्ड लेकर पहुंचे। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने चेतावनी दी कि प्ले कार्ड और काली पट्टी पहनकर सदन में आना उचित नहीं है। इससे सदन की गरिमा धूमिल होती है।
सरकारी प्रोजेक्‍ट में इन्‍फोसिस को सिर्फ घाटा: नारायण मूर्ति

सरकारी प्रोजेक्‍ट में इन्‍फोसिस को सिर्फ घाटा: नारायण मूर्ति

डिजिटल इंडिया अभियान के लिए निजी क्षेत्र को लुभाने में जुटी मोदी सरकार को इन्‍फोसिस के सह संस्‍थापक एन. आर. नारायण मूर्ति ने आईना दिखाया है। उन्‍होंने कहा कि एक भी सरकारी योजना ऐसी नहीं, जहां कंपनी को घाटा न हुआ हो।
भाजपा नेताओं से मिलने दिल्ली पहुंचे ‌‌शिवराज

भाजपा नेताओं से मिलने दिल्ली पहुंचे ‌‌शिवराज

व्यापमं घोटाले को लेकर खड़े हुए विवाद को लेकर विपक्ष से कड़े प्रहार का सामना कर रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि चौहान दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। मीडिया से बातचीत में शिवराज ने इस्तीफा देने की खबरों से इंकार किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement