 
 
                                    योगी की सौगात : 2.15 करोड़ किसानों का 30729 करोड़ का कर्जा माफ
										    यूपी की योगी कैबिनेट ने मंगलवार को राज्य के किसानों को बड़ी सौगात दी। कैबिनेट ने पहली बैठक में लघु और सीमांत किसानों का फसली कर्ज माफ किया है। योगी सरकार ने 2 करोड़ 15 लाख लघु और सीमांत किसानों का 30729 करोड़ का कर्जा माफ कर दिया है। किसानों के 1 लाख तक के कर्ज माफ किए गए हैं।										
                                                                                
                                     
                                                 
  
  
  
  
  
  
  
  
  
			 
                     
                    