मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने अपने जन्मदिन पर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी की तस्वीर वाला केक काटकर विवाद को अंजाम दे दिया है।
केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा सरंक्षण मंत्री उमा भारती ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस जल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। नई दिल्ली में जलसंसाधनों के बहुउद्देशीय विकास एवं वर्तमान चुनौतियां विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने देश के कुछ भागों में सूखे की स्थिति पर चिंता व्यक्त की।
जानेमाने सितारवादक पंडित रवि शंकर के 96वें जन्मदिन पर उनके सम्मान में सर्च इंजन गूगल ने डूडल बनाया है। उनके सम्मान में बनाए गए इस डूडल के केंद्र में सितार है।
बसपा संस्थापक कांशीराम के जन्मदिवस पर दलित वोटबैंक में सेंध लगाने के लिए राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज 15 मार्च को कांशीराम का जन्मदिन है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांशीराम के गांव प्रिथिपुर आ रहे हैं।
मशहूर अभिनेता कबीर बेदी चौथी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। वरिष्ठ अभिनेता ने ब्रिटेन में जन्मी परवीन दुसाज से अपने 70वें जन्मदिन पर शादी की। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुके बेदी की यह चौथी शादी है। बेदी की चौथी शादी से उनकी बेटी पूजा बेदी नाखुश बताई जा रही हैं।
प्रगतिशील काव्यधारा के महान कवि त्रिलोचन का जन्मदिन है। संस्कृत, उर्दू, फारसी, हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर जबर्दस्त महारथ हासिल थी कवि त्रिलोचन को। उनका जन्म 20 अगस्त 1917 को चिरानी पट्टी, जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश में हुआ था। त्रिलोचन का मूल नाम वासुदेव सिंह था और वह ताउम्र अपने सहज-सरल स्वभाव और फक्कड़ी के लिए जाने जाते रहे। उनका निधन 10 दिसंबर 2007 को हुआ। हिंदी कविता के इस हस्ताक्षर कवि को आज उनके जन्मदिन पर उनकी कविताओं के जरिए याद करते हैं