भारत एक गरीब देश है जैसे निबंध रटने वाले बच्चों को अब यह बताना होगा कि भारत गरीब नहीं रह गया है। कारण? बॉलीवुड पर नजर डाल लें तो पता चलेगा कि भारत में इतना अनाप-शनाप पैसा हो गया है कि ‘ऑल इज वेल’ जैसी फिल्म बनाई जा सकती है।
प्रसिद्ध निर्देशक आर. बाल्की का फिल्म बनाने का अलग ढंग है। उसी तरह है उनका फिल्मों को अलग तरह के नाम देना। इस बार बाल्की अमिताभ और जया बच्चन को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं। नाम रखा है, की एंड का। अब इस नाम के मायने तो फिल्म देख कर ही समझ में आएंगे।
संजय गुप्ता की जज्बा के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन बड़े परदे पर वापसी करने वाली हैं। लेकिन दूसरे बॉलीवुड कलाकारों की तरह उन्हें भी ‘कम बैक’ शब्द से एलर्जी है।
जगेन्द्र के बेटे राहुल ने प्रकरण के आरोपी पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा को निर्दोष करार दिया और कहा कि गिरफ्तारी से बचने के लिए जगेन्द्र ने खुद को आग लगाने का नाटक किया था पर आग बढ़ गई और वह उसमें बुरी तरह झुलस गए।
विकी कौशल के लि मसान फिल्म में दीपक की भूमिका मिलना कोई छोटी उपलब्धि नहीं थी। कान फिल्म समारोह में यह फिल्म खूब सराही गई और अब भारत में भी दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा उन्हें तारीफ का एक खास तोहफा मिला है।
ऐसा कम ही होता है कि अमिताभ बच्चन किसी को धमकाएं। लेकिन उन्होंने अनुष्का शर्मा को ट्वीट पर लिखा, 'आप मुझे ब्लॉक करने की जुर्रत मत करना, क्योंकि मेरा ट्वीटर अकाउंट सकारात्मक है।'
जाने-माने संगीतकार एमएस विश्वनाथन का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने लगभग 1000 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया है। उनकी तबीयत बिगड़ने पर विश्वनाथन को चेन्नई में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां हैं।
बेटी बचाओ के जज्बे के साथ बरखा बहार नाम से एक संगीतमय समारोह का आयोजन नंदिनी फाउंडेशन और पीपल फर्स्ट की ओर से दिल्ली के मुक्तधारा ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह में गायिका मंदाकिनी बोरा के सावन पर गाए गीतों और सुफियाना गीतों ने लोगों को झूमने और तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। लोक गायिका पूजा झा के गीत भी लोगों को खूब पसंद आए।