बलूचिस्तान के खरन जिले में प्रशासन ने एक फरमान जारी किया है। प्रशासन ने स्टाइलिश दाढ़ी रखने पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही सैलून मालिकों पर ज्यादा जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी है।
चीन ने मुसलमान नागरिकों से चरमपंथ का विरोध करने और चीन की विशेषताओं के साथ समाजवाद से जुड़े रहने को कहा है। दरअसल, चीन ने अपने अशांत मुस्लिम बहुल शिंजियांग प्रांत में कठोर कदमों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया है।