बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया।
घने कोहरे के बीच उतरने का प्रयास कर रहा तुर्की एयरलाइंस का एक मालवाहक विमान आज किर्गिस्तान के मुख्य हवाई अड्डे के पास स्थित एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में कम से कम 32 लोग मारे गये और घरों को भारी नुकसान पहुंचा। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
मुंबई के सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने आज दो अलग-अलग मामलों में करीब 69 लाख रुपये जब्त किये, जिसमें से 25 लाख रुपये 2,000 रूपये के नये नोटों में पाये गये। सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस इकाई ने आज तड़के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से ये जब्ती की और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई के तट के पास 3600 करोड़ रुपये में तैयार होने वाले शिवाजी महाराज स्मारक का शिलान्यास किया। भव्य स्मारक के लिए यह कार्यक्रम नगर निकाय चुनावों के कुछ महीने पहले ऐसे समय आयोजित हुआ जब 17वीं सदी के महान शासक की विरासत पर दावा करने के लिए राजनीतिक दलों के बीच संघर्ष जारी है।
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बार बार की तरह एक और विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला और महात्मा गांधी एक ही बाप की औलाद है।
अमेरिका के शिकागो में एक अमेरिकी एयरलाइंस के विमान में भीषण आग लगने की खबर है। विमान में आग लगते ही हवाईअड्डे पर अफरातफरी मच गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ विमान में 170 लोग सवार थे।
विवादों के लिए चर्चित दिल्ली के मांस निर्यातक मोइन कुरैशी को आज अधिकारियों ने थोड़े समय के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया पर बाद में उन्हें दुबई के लिए उड़ान पकड़ने की छूट दे दी गई। कुरैशी को मनी लॉंड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी तलाश नोटिस के आधार पर रोका गया था।
कांग्रेस के हाशिए में जानेे के बाद भाजपा उसकी लीडरशिप की निंदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा चुनाव को देेखते हुए कांग्रेस पर हमले कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया है।
2017 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में आध्यात्मिक गुरु भैयूजी महाराज ने भाजपा को सत्ता में वापसी कराने के लिए अभी से कवायद शुरु कर दी है। पिछले तीन दिनों में सूबे के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रमुख सूफी संत एमके चिश्ती सहित कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी भैयूजी से मुलाकात कर चुके हैं।
हरियाणा विधानसभा में जैन संत तरुणसागर महाराज के कड़वे प्रवचन पर वाद-विवाद चल रहा है। पक्ष-विपक्ष के बीच वह अब तक कहां-कहां प्रवचन देने गए हैं इसका लेखा-जोखा निकाला जा रहा है।