Advertisement

साक्षी महाराज बोले, मैं राहुल गांधी को हिंदू नहीं मानता

कांग्रेस के हाशिए में जानेे के बाद भाजपा उसकी लीडरशिप की निंदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उत्‍तर प्रदेश में भाजपा चुनाव को देेखते हुए कांग्रेस पर हमले कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया है।
साक्षी महाराज बोले, मैं राहुल गांधी को हिंदू नहीं मानता

 

साक्षी महाराज ने कहा है कि वह राहुल गांधी को हिंदू नहीं मानते है। उन्‍होंने राहुल को 'राजनीति का पप्पू' करार दिया है।

मैनपुरी जिला जेल में बंद भाजपा नेता मैदान सिंह राजपूत से मिलने पहुंचे साक्षी महाराज ने कहा,"कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राजनीति के पप्पू हैं। वह बेकार में उत्तर प्रदेश का लगातार चक्कर काट रहे हैं। उन को राजनीति में पारंगत होने में अभी काफी समय लगेगा।" उन्होंने आगे कहा, "मैं राहुल गांधी को हिंदू नहीं मानता। वह जब हिंदू ही नहीं हैं तो उन्हें हिंदुस्तान और भारतीय सेना से कैसे प्यार हो सकता है।"

सांसद महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के बाद राममंदिर का भव्यता से निर्माण होगा। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के हत्यारेे नाथू राम गोडसे को साक्षी महाराज अपना आदर्श मानते हैं। दो साल पहले संसद के बाहर मीडिया के समक्ष वह यह बात कह चुके हैं। बाद में हो-हल्ला मचने और पार्टी अलाकमान का नोटिस मिलने पर वह अपनी बात से पलट गए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad