आठ दशक लंबे स्वर्णिम दौर के बाद दिल्ली का प्रतिष्ठित सिनेमाघर रीगल कल बंद हो जाएगा। इसमें दिखाई जाने वाली अंतिम फिल्म होगी अभिनेता राजकपूर की मेरा नाम जोकर और संगम।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक को दूसरा नोटिस जारी कर आतंक रोधी कानून के तहत एक मामले में 30 मार्च को पेश होने को कहा है। एजेंसी ने इससे पहले इसी महीने में पहला समन जारी कर 14 मार्च को पेश होने को कहा था।
जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि वह भार्ई-भतीजावाद से जुड़ी बहस पर चर्चा नहीं करना चाहते हैं क्योंकि ऐसा करने पर यह संदेश जाएगा कि वह या तो करण जौहर का पक्ष ले रहे हैं या फिर कंगना रनौत का।
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा लिपस्टिक अंडर माय बुर्का को सर्टिफिकेट न दिए जाने के बाद इस फिल्म और इसके निर्माता प्रकाश झा के विरोध में फतवा जारी कर दिया है। भोपाल में मुस्लिम त्योहार कमेटी की मजलिस ए शूरा ने फतवा जारी किया है। फतवे में फिल्म निर्माता प्रकाश झा को भोपाल न आने की चेतावनी भी दी गई है।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज कहा है कि मणिपुर में आर्थिक नाकेबंदी कांग्रेस का खेल है और वह इसे सुलझाने के लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि राजमार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भेजे गए केंद्रीय बलों को मुख्यमंत्री बैरकों में ही रखे हुए हैं।
सोशल मीडिया पर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक रिषी कपूर का कहना है कि मध्यप्रदेश की कुछ सड़कों पर यात्रा करना आसान नहीं है।
बाॅलीवुड में अपनी नायाब अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाल दिग्गज अभिनेता ओमपुरी का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मुंबई स्थित अपने घर पर निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।