इस पर सुरभि ने सफाई देते हुए कहा है कि यह कार्यक्रम ओमन डे से दो-तीन हफ्ते पहले शूट किया गया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नॉर्थ केरल के लोग ओणम डे पर भी नॉन वेजिटेरियन खाना खाते हैं।
याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि पतंजलि योग संस्थान ने नोएडा में पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क बनाने के लिए लीज पर मिली सरकारी जमीन पर लगे 6 हजार पेड़ कटवा दिए जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन हर साल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के अलावा अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाते हैं।