भारतीय फुटबॉल टीम फीफा की ताजा विश्व रैंकिंग में 4 पायदानों की छलांग लगाते 96वें स्थान पर पहुंच गयी है। पिछले महीने एएफसी एशिया कप क्वालीफायर में घरेलू सरजमीं पर किर्गीज गणराज्य और नेपाल के खिलाफ लगातार दो जीत की वजह यह कामयाबी मिल सकी।
सोनी चैनल पर आने वाले मशहूर टीवी कार्यक्रम ‘द कपिल शर्मा शो’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार शो के चर्चा में आने का कारण कपिल नहीं बल्कि कार्यक्रम में आए गेस्ट हैं।
आमतौर पर फिल्मी सितारों की निजी जिंदगी लोगों के लिए हमेशा से रहस्यमयी रही है। शायद इसी कारण से उनकी निजी जिंदगी के बारे में छोटी-मोटी खबरों को भी नमक-मिर्च लगाकर छापा और चटखारे लेकर पढ़ा जाता रहा है, शायद यही वजह रही जिसने पापा राजीज को जन्म दिया।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच पद से इस्तीफा दे चुके कुंबले के विवाद से महाराष्ट्र का एक मैकेनिकल इंजीनियर बहुत आहत है। इस इंजीनियर को लगता है कि कोहली ने कुंबले के साथ अच्छा नहीं किया और अब उन्हें ही कोच बन कर विराट को ‘सबक’ सिखाना होगा।
कुंबले के मुख्य कोच पद से इस्तीफे के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज में बिना कोच के ही खेल रही है। उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने श्रीलंका दौरे से पहले टीम को नया कोच मिल जाएगा।
चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद टीम इंडिया के मिडिल आर्डर पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कई सालों से धोनी और युवराज ने मिडिल आर्डर की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। पिछले एक दशक दोनों खिलाड़ियों ने इस आर्डर पर बल्लेबाजी करते हुए भारत को कई मैच जिताये हैं। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों खिलाड़ियों के लचर प्रदर्शन ने मिडिल आर्डर के विकल्प पर विचार करने को मजबूर कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम के लिए मुखबिर योजना की शुरुआत की। इस दौरान सीएम योगी ने महिला हेल्पलाइन नंबर ‘181’ के लिए 64 रेस्क्यू वैन को हरी झंडी भी दिखाई।
भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज इंग्लैंड में 24 जून यानि कल खेले जाने वाले चौथे आईसीसी महिला विश्व कप के लिए तैयार हैं। लेकिन विश्वकप से पहले ऐसा क्या हुआ जो मिताली एक रिपोर्टर पर भड़क उठीं।
भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज में आज पहला मुकाबला होने जा रहा है। कुंबले विवाद को पीछे छोड़ टीम इंडिया बिना कोच के ही वेस्टइंडीज से मुकाबला करेगी। ऐसे में कप्तान विराट कोहली पर मैदान के भीतर और बाहर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा।