अहमद खान बागी 2 निर्देशित कर रहे हैं और टाइगर के फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही बागी 2 का पोस्टर रीलिज हुआ टाइगर के प्रशंसकों को लगने लगा है कि इस बार वह सलमान को टक्कर देंगे।
अभिनेता विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में आज के पीढ़ी के स्टार नहीं पहुंचे। गुजरे जमाने के कुछ चुनिंदा कलाकारों और निर्माताओं को छोड़कर आज का कोई बड़ा स्टार वर्ली के श्मशान घाट में नहीं दिखा।
दिल्ली नगर निगम में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाने वाले संजय सिंह सहित आशीष तलवार और दुर्गेश पाठक ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफे दे दिए हैं।
हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म आने में अभी देर है। लेकिन दर्शकों की इस फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ती जा रही है। सिनेमाघरों में हाफ गर्लफ्रेंड के ट्रेलर आने शुरू हो गए हैं। और अब इस फिल्म कासबसे रोमांटिक गाना रीलिज हो गया है।
वृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने हिन्दी फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर को उपनगरीय ब्रांदा में पाली हिल्स में स्थित उनके कृष्णा राज बंगले के भीतर एक बरगद के पेड़ की अनुमति से अधिक शाखाएं काटने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान उनकी बल्लेबाजी को लेकर संजय मांजरेकर की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा है कि इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी की बकवास करना आदत बन गयी है।
बालीवुड अभिनेता रिषि कपूर ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग में पाकिस्तानी क्रिकेटरों को शामिल करने की अनुमति मिलनी चाहिए क्योंकि इस टी20 लीग में दुनिया भर के क्रिकेटरों को अपना कौशल दिखाने का मौका दिया जाता है।
आठ दशक लंबे स्वर्णिम दौर के बाद दिल्ली का प्रतिष्ठित सिनेमाघर रीगल कल बंद हो जाएगा। इसमें दिखाई जाने वाली अंतिम फिल्म होगी अभिनेता राजकपूर की मेरा नाम जोकर और संगम।
फैजाबाद की गायिका और नर्तकी ताराबानो फैजाबादी की कहानी से प्रेरित अनारकली ऑफ आरा ने एक बार फिर साबित किया है कि महिला यदि मन से मजबूत हो तो उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। स्वरा भास्कर ने इस फिल्म से अपने अभिनय के झंडे बुलंद किए हैं।