 
 
                                    महाराष्ट्र में डाक्टरों को समर्थन दे रहे आईएमए ने हड़ताल वापस ली
										    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हड़ताली रेजीडेंट डाक्टरों को काम पर लौटने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने का अल्टीमेटम दिया। उधर, बंबई उच्च न्यायालय ने सरकारी अस्पतालों को उनकी सेवाएं खत्म करने का विकल्प दिया। इस बीच, महाराष्ट्र रेजीडेंट डाक्टरों को समर्थन दे रहे भारतीय चिकित्सा संघ :आईएमए: ने हड़ताल वापस ले ली।										
                                                                                
                                     
                                                 
  
  
  
  
  
  
  
  
			 
                     
                    