सचिन ने 9 सितंबर 1994 को ऑस्ट्र्लिया के खिलाफ 130 गेंदों में 110 रन बनाये। उन्होंने पारी में 8 चौके और 2 छक्के भी जड़े। सचिन ने अपने 23 साल के वनडे करियर में कुल 463 मैच खेले और 18426 रन बनाए।
वीडियो को शेयर करते हुए सचिन ने आचरेकर सर को बधाई देते हुए कहा, "हैप्पी टीचर्स डे! आपने मुझे जीवन में जो पाठ सिखाए वो मेरे लिए हमेशा मददगार साबित हुए। एक ऐसा वाकया साझा कर रहा हूं। जिसने मेरी जिंदगी बदल दी।"
साल 2007 में बांग्लादेश दौरे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत करने वाले इशांत शर्मा भारत के सबसे लंबे क्रिकेटर है। इशांत की लंबाई 6 फीट 4 इंच है। इशांत का जन्म 2 सितंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था।
मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन हर साल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के अलावा अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाते हैं।