भारतीय क्रिकेट टीम के मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा ने बीसीसीआई के दिल्ली कार्यालय को बंद करने के प्रशासकों की समिति (सीओए) के फैसले के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए। रविवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर सिद्धू कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। सिद्धू के अमृतसर (पूर्व) सीट से चुनाव लड़ने की पूरी संभावना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धू ने कहा कि मैं तो पैदाइशी कांग्रेसी हूं। ये मेरी घर वापसी है। सिद्धू ने कहा कि मेरे पिता ने 40 साल कांग्रेस की सेवा की। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहेंगे। इस दौरान सिद्धू ने कांग्रेस को कौशल्या तो भाजपा को कैकेयी बताया।
शीर्ष आईएएस अधिकारी अनिल बैजल को आज दिल्ली का अगला उपराज्यपाल नियुक्त कर दिया गया। नजीब जंग के एकाएक इस्तीफा देने के बाद से यह पद रिक्त है। 1969 बैच के आईएएस अधिकारी बैजल अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के अधीन केंद्रीय गृह सचिव थे और साथ ही अन्य मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
पूर्व भारतीय किक्रेटर और सांसद कीर्ति झा आजाद ने नोटबंदी को लेकर वित्त मंत्री अरूण जेटली पर प्रहार करते हुए आज आरोप लगाया कि उनकी अक्षमता के कारण केंद्र सरकार की किरकिरी हो रही है, ऐसे में उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
पंंजाब में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे राजनैतिक दल पैंतरा बदलते जा रहे हैं। नए राजनैतिक समीकरण के तहत नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजौत कौर और आवाज-ए-हिंद पार्टी के नेता प्रगट सिंह 28 नवंबर को औपचारिक रूप से कांग्रेस में प्रवेश करने वाले हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कौर के इस कदम का स्वागत किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू मुंबई में थे और वह आने वाले दिनों में कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं।
टाटा समूह के चेयरमैन पद सेे हटाए गए साइरस मिस्त्री फिलहाल टाटा समूह में अपनी बाकी जगहों पर डटे हुए हैं और वह समूह की कारोबारी कंपनियों के चेयरमैन पद पर बने रहना चाहते हैं। इन कंपनियों में टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा मोटर्स जैसे कई नाम शामिल जहां वह इस समय प्रमुख के पद पर हैं।
यूपीए सरकार में नियुक्त किए गए प्रसार भारती के सीईओ जवाहर सरकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद रविवार को फेसबुक पर यह जानकारी दी। सरकार ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 41.5 रोचक साल की नौकरी छोड़ने का वक्त आ गया है। सरकार ने भी मेरा इस्तीफा मंजूर कर लिया है। काम बहुत हुआ। अब न सरकारी काम न कोई निजी। अंततः मैं स्वतंत्र हूं और अब सिर्फ किताबें।
सचिन तेंदुलकर के अलमारी से जुड़े रहस्य, नवजोत सिंह सिद्धू और अजय जडेजा की मैदान से बाहर की आदतों जैसे कई किस्से आज यहां ईडन गार्डन्स पर टाक शो के दौरान पूर्व क्रिकेटरों ने बयां किये। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने खुलासा किया कि बल्लेबाजी के बादशाह तेंदुलकर जब खेला करते थे तो वह केवल बल्लेबाजी और खरीदारी करते थे।
भाजपा से अलग होकर नया मोर्चा आवाज-ए-पंजाब बनाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि वह कोई पार्टी नहीं बनाएंगे। आवाज-ए-पंजाब कोई राजनैतिक दल नहीं है। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ फोरम तक सीमित रहेंगे और किसी के साथ भी गठबंधन के लिए उनके मोर्चा का दरवाजा खुला है। उनका कहना है कि जो भी पंजाब की बेहतरी के लिए आगे आएगा, वे उसके साथ जुड़ सकते हैं।
अपने राज्य पंजाब के लिए आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को चंडीगढ़ में खुलकर सामने आ ही गए। क्रिकेटर से राजनेता बनेे सिद्धू ने अपने राजनीतिक संगठन 'आवाज-ए-पंजाब' का औपचारिक एलान कर दिया। उन्होंने आवाज-ए-पंजाब को एक इंकलाबी संगठन बताया और कहा कि पंजाब की जनता सरकार बदलना चाहती है।