दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के गायनी विभाग के डॉक्टरों की लापरवाही आए दिन बढ़ती ही जा रही है। अभी बच्चा बदले जाने के आरोप से छुटकारा भी नहीं मिला था कि रविवार को गायनी विभाग के डॉक्टरों ने लापरवाही की हद पार कर दी है।
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने अपने कार्यकाल के समाप्त होने से एक महिने पहले दो मामलों में दायर दया याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इन दो याचिकों के खारिज होने के बाद राष्ट्रपति द्वारा अब तक खारिज की गयी कुल दया याचिकाओं की संख्या 30 हो गयी है।
दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म ‘मुबारकां’ का आज नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में अनिल कपूर के लुक को दिखाया गया है। ट्रिम्ड दाढ़ी और पगड़ी वाले लुक के साथ ‘मुबारकां’ से वापसी कर रहे अनिल आखिरी बार 2 साल पहले फिल्म वेलकम बैक में नजर आए थे।
मध्य प्रदेश में एक तरफ जहां किसान आंदोलन की आग लगी हुई है वहीं किसानों की मौतें भी थमने का नाम नहीं ले रही है। 24 घंटे के अंदर तीन किसानों की मौतों से एक बार फिर शिवराज सरकार पर सवालिया निशान लग गया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई' का नया पोस्टर जारी हो गया है। इस नए पोस्टर में श्रद्धा बुर्के में नजर आ रही हैं। पोस्टर पर लिखा है अट्ठासी केस दर्ज पर कोर्ट में हाजरी सिर्फ एक बार।
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘मुबारकां’ आज पोस्टर जारी हो गया है। अर्जुन कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म के पोस्टर को साझा किया है। इस फिल्म में अर्जुन डबल रोल करते नजर आएंगे।
महाराष्ट्र में किसान नेताओं ने सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। किसान नेताओं ने कहा है कि यदि दो दिन में हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तब पूरे राज्य में आंदोलन तेज होगा।
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज कहा कि भारत बाहरी खतरों के साथ-साथ आंतरिक खतरों से भी एकसाथ निपटने को तैयार है। आने वाले समय में यह बात साबित भी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत ढाई मोर्चे (चीन, पाकिस्तान और आंतरिक सुरक्षा) पर युद्ध लड़ने के लिए सक्षम है।
सीपीएम दफ्तर में हिन्दू सेना के दो लोगों ने पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी पर हमला कर दिया। हमले के के बाद दोनों युवकों की सीपीएम कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। इन लोगों का कहना है सीपीएम नेता प्रकास करात ने भारतीय सेना पर जो आर्टिकल लिखा है उसके विरोध में उन्होंने यह हमला किया है।