चार दिन की देरी की बाद शुक्रवार को मानसून केरल पहुंच गया है। राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद जताई है। आगामी 22-23 जून तक यह उत्तर व उत्तर पश्चिमी भारत पहुंच सकता है।
सुनंदा पुष्कर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर एम्स के निदेशक और फॉरेंसिक विभाग के डॉक्टरों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। एम्स ने दिल्ली हाईकोर्ट में हलफनामा देकर फॉरेंसिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को हटाने की अनुमति मांगी है। उधर, गुप्ता ने एम्स निदेशक पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलवाने के आरोपों को दोहराते हुए स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण के तहत सोमवार को दक्षिण कोरिया पहुंच गए है। अपनी इस यात्रा के दौरान वह दक्षिण कोरियाई नेतृत्व के साथ आर्थिक एवं व्यापार सहयोग को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर वार्ताएं करेंगे।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने हाल ही में मॉन्सटर एनर्जी एवं मॉन्सटर एनर्जी जीरो उत्पादों पर से अनापत्ति प्रमाण (एनओसी) हटा लिया है और इन उत्पादों के उत्पादन, बिक्री, वितरण एवं आयात पर तत्काल रोक लगा दी है।
राज्यसभा में शुक्रवार को कांग्रेस के सदस्यों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग करते हुए हंगामा किया जिससे शून्यकाल में सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई।