स्टा र इंडिया ने सोनी पिक्च र्स को पछाड़ते हुए सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मीडिया अधिकार खरीद लिए हैं। स्टा र ने आज हुई नीलामी में 16,347.50 करोड़ रुपये की बोली लगाते हुए यह अधिकार खरीदे हैं।
सहारनपुर में हुई हिंसा के बाद 180 दलित परिवारों ने बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया है। दलितों की भीम आर्मी पर हिंसा और दंगे फैलाने का आरोप लगा है। दलितों ने इसी से खफा होकर इस तरह का कदम उठाया है। ये दलित तीन गांवों रूपड़ी, ईगरी व कपूरपुर के हैं। इन्होंने हिंदू धर्म त्यागने के दौरान बकायदा देवी-देवताओं की मूर्तियां पानी में प्रवाहित कर दी। दलितों ने पुलिस-प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।