बिहार में सियासी ड्रामा चरम पर है। नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर इस्तीफा देते हुए गठबंधन तोड़ा तो वहीं विपक्षी दल भाजपा ने उन्हें अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया। नीतीश का शपथ ग्रहण गुरुवार को शाम 5 बजे होना तय हुआ था, लेकिन शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सुबह 10 बजे हो गया। इस तरह नीतीश कुमार ने छठी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
राजद अध्यक्ष लालू यादव की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती दिखाई दे रही हैं। महागठबंधन में फूट और नीतीश कुमार के एनडीए के पाले में जाने के बाद उनके खिलाफ मनी मनी लॉड्रिंग का शिकंजा भी कसने लगा है।
मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही एक दिलचस्प पहल की शुरूआत करने जा रही है। सरकार की तरफ से की जाने वाली ये पहल लोगों की परेशानियों को दूर करने को लेकर है। जिस तरह बीमार व्यक्ति इलाज के लिए अस्पतालों के ओपीडी में जाते हैं, उसी तरह किस्मत की परेशानी दूर करने के लिए लोग एस्ट्रो-ओपीडी का उपयोग कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा सक्रिय रहकर देश-विदेश में रहने वालों की मदद करने वाली भारतीय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने आज सुबह पाकिस्तानी विदेशमंत्री सरताज अज़ीज़ पर जमकर बरस पड़ीं।
झारखंड के गिरीडीह जिले में एक मुस्लिम के घर के बाहर मृत गाय मिलने पर बौखलाए गांव वालों ने उस शख्स की खूब पिटाई की। सिर्फ इतना ही नहीं गांव वालों में इतना गुस्सा था कि उन्होंने उस मुस्लिम शख्स के घर को भी जला दिया।