यह वीडियो एबीसी टीवी के एक सवाल-जवाब और पैनल सेशन का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्हें लोगों का समर्थन भी काफी मिल रहा है और लोग तालियां बजा रहे हैं।
खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी घोषणा की। मारिजन की नियुक्ति हाल ही में खराब प्रदर्शन के चलते रोलैंट ऑल्टमैंस को हॉकी इंडिया द्वारा कोच पद से बर्खास्त किए जाने के बाद की गई है।
रूप सिंह के खेल से प्रभावित हिटलर ने जर्मनी के म्यूनिख शहर में एक सड़क का नाम रूप सिंह मार्ग रखने की घोषणा की। लंदन में 2012 में हुए ओलंपिक में भी रूप के नाम पर एक मेट्रो स्टोशन का नाम रखा गया।
वीनस ने अपने करियर में दो बार अमेरिका ओपन का खिताब जीता है। साल 2000 और 2001 में उन्होंने यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया था।
साल 2008 में उन्होंने विम्बलडन में आखिरी ग्रैंड स्लैम जीता था।
भारतीय टीम यूरोप दौरे पर चार मैच खेलेगी जिसमें उसके दो मैच हॉलैंड में खेले जाएंगे। भारतीय महिलाओं को इस दौरे पर पुरूष टीम के साथ भी खेलने का मौका मिलेगा जिसमें वह बेल्जियम की जूनियर पुरूष टीम के साथ 11 और 18 सितंबर को एंटवर्प में मैच खेलेगी।