शोले का ठाकुर अपना बदला लेने के लिए जय-वीरू नाम के दो बदमाशों को खोजता है। वजीर का ओमकार नाथ धर अपना बदला लेने के लिए पुलिस का ही एक स्पेंड अधिकारी खोज लेता है।
भारतीय और विश्व सिनेमा ऐसा समुद्र है जिसमें जितने गोते लगाए जाएं, डूबते ही जाते हैं। हर साल पूरे विश्व में हजारों की संख्या में फिल्में बनती हैं, कुछ हिट होती है कुछ फ्लॉप और कुछ समय पर अंकित हो जाती है। कोई फिल्म फ्लॉप है इसका मतलब यह नहीं कि उसमें कुछ नहीं था। कभी-कभी फिल्में नहीं चलतीं और दर्शकों के दिल पर छाप छोड़ जाती हैं। कुछ खास फिल्मों की सूची आउटलुक के लिए लेखक और आलोचक अनुपमा चोपड़ा, लेखक और फिल्म इतिहासकार जय अर्जुन सिंह, फिल्मकार और आलोचक श्रीनिवास भाष्यम और फिल्म निर्देशक श्रीराम राघवन ने बनाई है। इन फिल्मों को जरूर देखिए। यह फिल्म सूची की पहली किस्त है। कल जानिए दूसरी किस्त में कुछ और खास फिल्में
'कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती' एक सशक्त रचना है। इस रचना को हरिवंश राय बच्चन की रचना के रूप में प्रचारित किया जाता रहा है। इस रचना के बारे में काफी समय से मतभेद है कि यह रचना हरिवंशराय बच्चन की है या निराला की। हमने निराला और बच्चन की रचनावली के सभी खंड खंगाले लेकिन यह रचना कहीं नहीं मिली।
एक वक्त था जब रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा अपना इश्क स्वीकारने को तैयार नहीं थे। फिर बहुत दिनों बाद खबर आई कि शादी हो गई है। और अब ढोल ढमाके के साथ आदिरा बेबी के कारण फिर चर्चा है कि रानी मुखर्जी मम्मी और आदित्य चोपड़ा पापा हो गए हैं।
प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसक नए-नए रेकॉर्ड बनाते रहते हैं। इस बार 40 लाख लोगों ने मिल कर एक नया कुनबा बना लिया है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की यही संख्या है।
प्रकाश झा सन 2003 में आई अपनी ही फिल्म गंगाजल का सीक्वेल बना रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि प्रियंका चोपड़ा की अंतरराष्ट्रीय शोहरत से फिल्म को मदद मिलेगी।
प्रदर्शन से पहले फिल्म बाजीराव मस्तानी विवादों में घिर गई है। बाजीराव पेशवा के वंशजों ने आरोप लगाया है, बाजीराव की पत्नियों काशीबाई और मस्तानी का फिल्म में चित्रण करते समय ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है।
ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने दिल्ली के बड़े होटल में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं के अलावा क्रिकेटर और बालीवुड सेलीब्रिटीज भी पहुंचे। हरभजन के रिसेप्शन का आकर्षण प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी रही जो आयोजन स्थल में और इसके आसपास कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम में पहुंचे।
हरियाणा का पहलवान सुल्तान परदे पर आने से पहले ही चर्चा में आ गया है। सलमान ने ट्वीटर पर जब अपनी नई फिल्म सुल्तान का पहला लुक जारी किया तो उनके चाहने वालों ने कुछ ही देर में उनके ट्वीटर पेज की फिजा बदल दी।