 
 
                                    पुणे के नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले में कट्टरपंथी डॉक्टर गिरफ्तार
										    सीबीआई ने अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाने वाले तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर की 2013 में पुणे में हुई हत्या के आरोप में हिंदू जनजागृति समिति के सदस्य वीरेंद्र सिंह तावड़े को गिरफ्तार किया है। तावड़े को पनवेल से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया और उसे शनिवार को दोपहर पुणे की एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।										
                                                                                
                                     
                                                 
  
			 
                     
                    