लंदन के 27 मंजिला ग्रेनफेल टावर में आज सुबह आग लग गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची 40 दमकल गाड़ियां और 200 दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हैं। इस घटना के दौरान ग्रेनफेल टावर अपार्ममेंट में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
लंदन के 27 मंजिला ग्रेनफेल टावर में आज सुबह आग लग गई। इस घटना में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है, हालांकि अभी मरने वालों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है। हादसे में घायल 50 से अधिक लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।
मध्य दिल्ली में फिक्की की इमारत में स्थित राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय में बीती देर रात लगी भीषण आग ने संग्रहालय को नष्ट कर दिया और वहां रखी जानवरों की खाल से बनाए गए उनके प्रतिरूप जैसी कई प्रदर्शनीय वस्तुएं जलकर खाक हो गईं।