Advertisement

ब्लाटर के हटते ही फीफा अध्यक्ष बनने की होड़ शुरू

फीफा अध्यक्ष पद से सैप ब्लाटर ने बुधवार को आश्चर्यजनक तरीके से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद स्कैंडल में फंसे फीफा की छवि को सुधारने के लक्ष्य के साथ इस संगठन के अध्यक्ष पद के लिए नये सिरे से दौड़ शुरू हो गई है।
ब्लाटर के हटते ही फीफा अध्यक्ष बनने की होड़ शुरू

द यूनियन आफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशंस (यूईएफए) अध्यक्ष माइकल प्लाटिनी और राजकुमार अली बिल अल हुसैन और पुर्तगाल के लुइस फिगो का नाम इस पद के दावेदारों में लिया जा रहा है। अली बिल अल हुसैन ने पिछले शुक्रवार को ब्लाटर को इस पद के लिए चुनौती दी थी। हालांकि अब तक किसी ने इस संबंध में औपचारिक घोषणा नहीं की है।

घूस लेने से जुड़े स्कैंडल को लेकर फीफा को निशाना बनाए जाने के बीच 79 वर्षीय ब्लाटर के इस्तीफे के ठीक बाद फीफा के एक कार्यकारी सदस्य ने कहा इस पद के लिए नई होड़ शुरू होगी। समय पर चुनाव होंगे। फुटबाल खिलाड़ी से नेता बने फ्रांस के प्लाटिनी इस दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं।

उन्होंने 1998 में विश्व कप का सफल आयोजन कर अपनी प्रशासनिक क्षमता से सबको अवगत कराया था। वह  यूएएफए का वर्ष 2007 से नेतृत्व कर रहे हैं। प्लाटिनी ने शुक्रवार को ब्लाटर के खिलाफ नहीं लड़ने का फैसला किया था लेकिन उन्होंने 2019 में इस पद के लिए प्रयास करने से भी इंकार नहीं किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad