Advertisement

एशियन गेम्स 2023: एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, रोइंग और शूटिंग में जीता मेडल

चीन के हांगझू में 23 सितंबर 2023 को एशियाई खेलों की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है और पदक तालिका में भारत का...
एशियन गेम्स 2023: एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, रोइंग और शूटिंग में जीता मेडल

चीन के हांगझू में 23 सितंबर 2023 को एशियाई खेलों की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है और पदक तालिका में भारत का खाता भी खुल चुका है। भारत ने अभी तक पांच मेडल अपने नाम कर लिए हैं। शूटिंग में देश की बेटियों ने (महिला टीम इवेंट 10 मीटर राइफल, मेहुल घोष, रामिता जिंदल और आशी चौकसी) ने देश को पहला पदक दिलाया। वहीं, रामिता ने सिंगल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। रोइंग (नौकायान) में अर्जुन लाल और अरविंद की जोड़ी ने लाइट मेंसवेट डबल स्कल में सिल्वर मेडल जीता, जिसके बाद भारत में मेंस पेयर और मेंस 8 टीम इवेंट में भी मेडल मिला। महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।

पहला पदक

निशानेबाजी में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में 1886 अंकों के साथ भारत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ये गेम्स में भारत का पहला पदक रहा। मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता की तिकड़ी ने भारत को ये मेडल दिलाया है। रमिता ने 631.9, मेहुली ने 630.8 और आशी ने 623.3 अंक हासिल किए। इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल मेजबान चीन ने हासिल किया।

रोइंग में पदक

भारत को दूसरा मेडल हासिल हुआ रोइंग में, जहां पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स में रजत पदक मिला। अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने भारत को गेम्स में ये दूसरा पदक दिलाया। भारतीय जोड़ी ने 06:28:18 का समय लिया और दूसरा स्थान पर रही।

बाबू लाल और राम लेख ने दिलाया तीसरा मेडल

भारत को दिन का तीसरा मेडल रोइंग में ही मिला। बाबू लाल यादव और राम लेख ने पुरुष डबल्स फाइनल-ए में कांस्य पदक हासिल किया। इस भारतीय जोड़ी ने 6:50:41 का समय लिया और ब्रॉन्ज हासिल किया। रोइंग में इससे पहले भारत को सिल्वर मेडल अर्जुन लाल और अरविंद ने दिलाया था।

रोइंग में एक और सिल्वर

रोइंग में भारत को तीसरा मेडल मिला, जब पुरुषों की कॉक्स्ड 8 स्पर्धा में 05:43.01 के समय के साथ भारतीय टीम ने सिल्वर हासिल किया. इसी के साथ रोइंग में भारत के 3 पदक हो गए हैं.

महिला क्रिकेट टीम का पदक पक्का

महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर 19वें ऐशिआई खेल में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है, उन्होनें एक्स पर पोस्ट लिखकर कहा कि एशियाई खेल शुरु हो चुके हैं और ऐसे में भारतीय दल को हार्दिक शुभकामनाएं, आशा है भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करके भारत का नाम रोशन करें।

प्रत्येक चार साल पर होने वाला यह टूर्नामेंट साल 2022 में होना था, लेकिन COVID-19 के कारण इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। एशियाई खेलों के पिछले संस्करण, जकार्ता 2018 में भारत ने 570 एथलीटों का दल भेजा था, जहां भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में सबसे अधिक 70 पदक जीते थे, जिसमें 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य पदक शामिल थे।

 

   

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad