Advertisement

टोक्यो ओलंपिक: गोल्ड से चूके रवि दहिया, किया सिल्वर मेडल पर कब्जा; आखिरी सेकेंड में दीपक पूनिया ने गंवाया कांस्य पदक

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड से रवि दहिया चूक गए हैं। जावुर युगुऐव ने उन्हें हरा दिया है। अब उन्होंने...
टोक्यो ओलंपिक: गोल्ड से चूके रवि दहिया, किया सिल्वर मेडल पर कब्जा; आखिरी सेकेंड में दीपक पूनिया ने गंवाया कांस्य पदक

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड से रवि दहिया चूक गए हैं। जावुर युगुऐव ने उन्हें हरा दिया है। अब उन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्जा कर लिया है।  

टोक्यो ओलंपिक का आज 14वां दिन है। दिन की शुरूआत भारत को पुरूष हॉकी में जीत के साथ हुई है। भारत ने इसमें कांस्य पदक जीतकर 40 साल पहले का इतिहास दोहरा दिया है। वहीं,अब कुश्ती में भारत को मेडल मिल गया है।

ये भी पढ़ें- टोक्यो ओलंपिक में भारत को झटका, आखिरी सेकेंड में कांस्य पदक से चूके रेसलर दीपक पूनिया

हालांकि, रवि दहिया गोल्ड से चूक गए हैं। रवि कुमार दहिया ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है। उन्हें फाइनल में रूस के पहलवान जावुर युगुऐव ने हरा दिया है। वहीं, दीपक पूनिया कांस्य पदक लेने से चूक गए हैं। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक के मैच में जर्मनी को 5-4 से हरा दिया है।

वहीं, अब भारत को एक और झटका लगा है। आखिरी सेकेंड में कांस्य पदक से रेसलर दीपक पूनिया चूक गए हैं। कुश्ती में भारतीय पहलवान दीपक पूनिया को सेन मारिनो के मेयल्स नजीम ने 2-4 से हरा दिया है। भारत को कुश्ती में अबतक टोक्यो ओलंपिक में सिर्फ एक सिल्वर मेडल ही मिल पाया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad