Advertisement

विनेश फोगट और बजरंग पुनिया को खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) ने पहलवानों विनेश फोगट और बजरंग पुनिया को भारत के सर्वोच्च...
विनेश फोगट और बजरंग पुनिया को खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) ने पहलवानों विनेश फोगट और बजरंग पुनिया को भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव खेल रत्न पुरस्कार के लिए सिफारिश की है। इसके अलावा डब्ल्यूएफआई ने अर्जुन पुरस्कार के लिए राहुल अवारे, हरप्रीत सिंह, दिव्या काकरान और पूजा ढांडा की भी सिफारिश की है। 2018 में यह खेल रत्न पुरस्कार क्रिकेटर विराट कोहली और महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को दिया गया था।

भारत का युवा मामले और खेल मंत्रालय अर्जुन पुरस्कार प्रदान करता है ताकि खेल में उत्कृष्ट उपलब्धि को पहचान मिल सके। डब्ल्यूएफआई ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए वीरेंद्र कुमार, सुजीत मान, नरेंद्र कुमार और विक्रम कुमार की भी सिफारिश की, जो एक खेल कोचिंग सम्मान है, जिसे खेल और खेल में उत्कृष्ट कोचों को दिया जाता है।

पुनिया को पिछले साल नजरअंदाज किया गया था

पिछले साल रेसलर बजरंग पुनिया ने देश के सर्वोच्च खेल रत्न के लिए उन्हें नजरअंदाज किए जाने को लेकर अपनी नाराजगी भी जताई थी। इसके लिए वे केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से भी मिले थे और न्याय नहीं मिलने पर अदालत जाने की धमकी भी दी थी। हालांकि, खेल मंत्री से आश्वासन और गुरु योगेश्वर दत्त की सलाह पर उन्होंने अपना मन बदल लिया था।

दोनो का प्रदर्शन रहा है शानदार

फोगाट ने शुक्रवार को ही एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 53 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है। बजरंग पूनिया अब तक अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट में आठ गोल्ड जीत चुके हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भी स्वर्ण अपने नाम किया। 

अर्जुन पुरस्कार के लिए यह हुए हैं नामंकित

डब्ल्यूएफआई ने राहुल अवारे, हरप्रीत सिंह, दिव्या ककरन और पूजा ढांडा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए आगे किया है। बता दें कि 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में 57 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल ने स्वर्ण पदक जीता था। दिव्या ककरन ने एशियन गेम्स मे मेडल जीता। पूजा ढांडा ने 2010 के समर यूथ ओलिंपिक और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था। 

देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार

द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए जिन लोगों का नाम प्रस्तावित किया गया है उनमें विरेंदर कुमार, सुजीत मान, नरेंद्र कुमार और विक्रम कुमार शामिल हैं। द्रोणाचार्य अवॉर्ड खेलों के प्रशिक्षण के लिए दिया जाता है। द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए भीम सिंह और जय प्रकाश का नाम भी भेजा गया है। गौरतलब है कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इसमें पदक और प्रशस्ति पत्र के साथ खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। 

हर साल 29 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में होते हैं

खेल मंत्री इन सभी नामों की समीक्षा करेंगे और उनके प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। इसके बाद मंत्रालय चयन समिति को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए अपने सुझाव दे सकता है। हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह 29 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने के लिए आयोजित किया जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad