Advertisement

भारत ने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

आखिरी मिनट में धरमवीर सिंह के गोल की मदद से भारतीय पुरुष हाकी टीम ने शुक्रवार को तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3 . 2 से हरा दिया।
भारत ने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

पहले क्वार्टर में भारतीयों ने गोल पर कई हमले बोले। आकाशदीप सिंह ने बाएं फ्लैंक से लगातार अच्छे मूव बनाए। भारत को दसवें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर को रूपिंदर पाल सिंह ने गोल में बदला। मेजबान टीम के जवाबी हमलों को भारत के मजबूत डिफेंस ने नाकाम कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा रहा। न्यूजीलैंड ने हालांकि 22वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया।

आकाशदीप सिंह ने 41वें मिनट में रमनदीप सिंह को सटीक पास दिया जिसने इसे गोल में बदला। तीसरे क्वार्टर तक भारत 2-। से आगे था। चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने 52वें मिनट में स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। भारत के लिए निर्णायक गोल 60वें मिनट में धरमवीर ने किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad