Advertisement

टोक्यो ओलंपिकः हॉकी में टीम इंडिया ने चार दशक बाद दोहराया इतिहास, ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

टोक्यो ओलंपिक में रविवार को पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को...
टोक्यो ओलंपिकः हॉकी में टीम इंडिया ने चार दशक बाद दोहराया इतिहास,  ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

टोक्यो ओलंपिक में रविवार को पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को हराकर वह सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वह चार दशक बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है।

मनप्रीत सिंह की अगुवाई में क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को हराते हुए 3-1 भारत ने 41 साल बाद ओलिंपिक के टॉप-4 में जगह बनाई। भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने सातवें, गुरजंत सिंह ने 16वें और हार्दिक सिंह ने 57वें मिनट में गोल किया। ब्रिटेन के लिए एकमात्र गोल सैमुएल वार्ड ने 45वें मिनट में किया।

ये भी पढें- टोक्यो ओलंपिक: पी.वी. सिंधु ने जीता कांस्य पदक, रचा इतिहास; चीन की ही बिंग जियाओ को 21-13, 21-15 से हराया

1980 के मॉस्को ओलिंपिक के बाद पहली बार टीम ने अंतिम चार में जगह बनाई है। वहां भारत ने गोल्ड मेडल जीता था। भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में बेल्जियम से होगा वहीं दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी और ऑस्ट्रेलया का मैच होगा।

ओलिंपिक खेलों के आज 10वें दिन भारत को दोहरी खुशखबरी मिली। स्टार शटलर पीवी सिंधु ने चीनी शटलर को हराते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। वह ओलिंपिक इतिहास में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। बॉक्सिंग में भी एक पदक पक्का हो चुका है। महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad