Advertisement

मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारीं साइना

भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को आज यहां ओलंपिक चैम्पियन चीन की ली शुएरूई के हाथों 500000 डालर इनामी मलेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर के महिला एकल सेमीफाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा।
मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारीं साइना

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी साइना पहला गेम जीतने के बावजूद एक घंटा और आठ मिनट कड़े सेमीफाइनल मुकाबले में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी से 21-13, 17-21, 20-22 से हार गई।

पिछले हफ्ते इंडिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीतने वाली साइना एक बार फिर शुएरूई की चुनौती को तोड़ने में विफल रही। साइना ने चीन की इस खिलाड़ी के खिलाफ 11 में से नौ मुकाबले गंवाए हैं।

साइना शुएरूई को 2010 में सिंगापुर ओपन और 2012 में इंडोनेशिया ओपन के दौरान ही हरा पाई हैं। फाइनल में शुएरूई का सामना स्पेन की विश्व चैम्पियन छठी वरीय कैरोलीना मारिन से होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में चीन की ही दूसरी वरीय शिजियान वैंग को 21-17, 24-22 से हराया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad