Advertisement

सानिया मिर्जा को राजीव गांधी खेल रत्न

विश्व की नंबर एक युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपने करिअॅर के स्वर्णिम दौर से गुजर रही हैं। विंबलडन का महिला युगल खिताब जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली सानिया को इस बार राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
सानिया मिर्जा को राजीव गांधी खेल रत्न

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर दिए जाने वाले राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 29 अगस्त को दिए जाते हैं। खेल दिवस पर राष्ट्रपति, राजीव गांधी खेलरत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार प्रदान करते हैं। पिछले वर्ष किसी भी खिलाड़ी को खेलरत्न प्रदान नहीं किया गया था।

वर्ष 2014 में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिलदेव की अगुवाई वाली पुरस्कार चयन समिति ने किसी  भी खिलाड़ी को खेलरत्न नहीं पाया था। तब इस सर्वोच्च पुरस्कार के दावेदारों में डिस्कस थ्रोअर विकास  गौड़ा और कृष्णा पूनिया, टेनिस स्टार सोमदेव देववर्मन, महान गोल्फर जीव मिल्खा सिंह, 2 बार विश्व  चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और देवेंद्र झाझरिया शामिल थे, लेकिन  समिति ने किसी को भी इस पुरस्कार के योग्य नहीं पाया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad